Jaipur Anu Meena Suicide Case: मध्य प्रदेश की ट्विशा शर्मा का केस अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं कि जयपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। अनु मीणा नाम की विवाहिता ने अपने पति के प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के 40 दिन बाद मीणा के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाल ही में मीणा के साथ मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रहा है। हांलाकि यह वीडियो खुदकुशी से कुछ समय पहले का है। आरोपी पति पेशे से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है।
मीणा के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज और बच्चों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ नामजद दर्ज हुआ है। बच्चों ने बताया कि आरोपी उनके सामने मां को जूते से पीट रहा था और उनके मुंह पर थूक रहा था। किचन में उसका सर सिलेंडर में लड़ा देता था। वो बेसुध होकर जमीन पर गिर जाती थी। बच्चे अपनी मां के साथ हुए हैवानियत को बयां करते हुए रो पड़े। केस दर्ज होने के बाद आरोपी और उसके अन्य साथी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है। जयपुर की रहने वाली अनु मीणा की शादी 11 साल पहले 25 जुलाई 2015 को पब्लिक वेलफेयर डिपार्टमेंट के इंजीनियर गौतम मीणा के साथ हुई थी। पिता रोहतास मीणा ने बेटी की शादी बहुत धूमधाम से करी थी। इस शादी में उन्होंने 60 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके साथ ही दहेज में एक होंडा सिटी कार और पांच लाख रुपये नकद भी दी थी।
गौतम मीणा पर आरोप है कि इतना सब देने के बावजूद वो लगातार दहेज की मांग करता था और अनु को प्रताड़ित करता था। अक्सर वो शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट करता था। उनके दो बच्चें, 10 साल का बेटा माहिर और 8 साल की बेटी समाइरा है। अनु के परिवार ने बताया कि अनु को इस कदर परेशान करता था कि मजबूरी में आकर उन्होंने गौतम को 2022 में 20 लाख रुपये दिए थे। बावजूद इसके वो हमेशा पैसों की मांग करता था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गौतम का घर में काम करने वाली मेड के साथ अवैध संबंध भी था।
इस परिस्थित से तंग आकर अनु ने 7 अप्रैल को आत्महत्या कर ली। आरोप यह भी है कि खुदकुशी के समय वह फोन पर अपने पति से बात भी कर रही थी। घरवालों का कहना है कि उस वक्त पति-पत्नी के बीच आपसी कलह मानकर ऐसा कदम उठाए जाने की आशंका हो रही थी। अनु की मौत के बाद दोनों बच्चे और उनका फोन मायके वालों के पास था। घटना के पांच हफ्ते बाद मायके वालों को अनु के फोन से सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसके बाद सच सामने आया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11
6 नागा नागरिकों की हत्या के खिलाफ मणिपुर में आक्रोश, डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी बर्बरता मानवता के खिलाफ
2026-06-11