Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के हौज रानी स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में 3 जून को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। हादसा 3 जून बुधवार की सुबह लगभग 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा शार्ट सर्किट और ग्रांउड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास ज्वनशील पदार्थ रखने के कारण हुआ है। यह होटल पांच मंजिल का है, जिसमें निकास और प्रवेश के लिए केवल एक ही रास्ता बनाया गया है। जब आग लगी तो बिजली सप्लाई ठप हो गई। इमारत में अंधेरा और धुंआ होने के कारण मेहमानों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। हालांकि कुछ चश्मदीदों ने आशंका जताई है कि ग्राउंड फ्लोर पर सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगी थी।
दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के मुताबिक इस होटल में केवल 6 कमरे को संंचालित करने की अनुमति मिली है, लेकिन होटल के मालिक लवकेश बजाज ने इस नियम को अनदेखा करते हुए इमारत में 25 कमरों के साथ अवैध रुप से बेसमेंट भी बनवाया था। जांच में यह भी पाया गया है कि होटल में आग से निपटने के लिए जरुरी उपकरण भी मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार के 8 सदस्य शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लवकेश और उसकी पत्नी के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था, जिससे वो देश छोड़कर भाग न सकें।
दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुल 49 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें से 21 लोगों की जान चली गई और बाकियों का इलाज चल रहा है। मरने वालों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक थे। इन 9 भारतीय लोगों में एक ही परिवार के 8 सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम सेक्टर-46 के रहने वाले विवेक अग्रवाल अपनी फैमिली के साथ दिल्ली आए थे। उनके पिता राधेश्याम फेफड़ों के इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें देखने के लिए परिवार के लोग अस्पताल के पास स्थित होटल में रुके हुए थे। इस हादसे में राधेश्याम के बेटे, बहू, दो नातिन और उनकी पत्नी के साथ तीन अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे। संभावना जताई जा रही है कि अस्पताल में भर्ती राधेश्याम को इस घटना की जानकारी नहीं है।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लवकेश बजाज से गहन पूछताछ जारी है। जांच टीम होटल से संबंधित अन्य पहलुओं पर कड़ी निगरानी रखे हुए है, जिससे इसमें जुड़े बाकी लोगों को पकड़ा जा सके।
ये भी पढ़े: नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06