अयोध्याः अयोध्या के पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के चरण-5 के दूसरे फेज के अंतर्गत एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने की।
अपने संबोधन में एसएसपी ने कहा कि अयोध्या पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, हर थाने में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ स्थापित किए गए हैं, जहां 24×7 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं, ताकि महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं लेकर थाने पहुंच सकें और उन्हें त्वरित समाधान मिल सके।
इस अवसर पर वर्ष 2024 की पीसीएस परीक्षा में चयनित महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें सोनम यादव और अनामिका मिश्रा, जिन्हें एसडीएम पद के लिए चयनित किया गया, स्नेहिल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार) तथा साक्षी पटेल (कमर्शियल टैक्स ऑफिसर) शामिल रहीं। इसके अलावा सुप्रिया यादव (समीक्षा अधिकारी) और अंशिका पाठक (जीएसटी इंस्पेक्टर) को भी सम्मानित किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं—भारती सिंह, कविता मिश्रा, नीलम शुक्ला, प्रीति मौर्या, एकता सिंह और प्रधानाचार्य कुसुम लता—को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से उप निरीक्षक संजीता विश्वास सहित 10 महिला आरक्षियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया।
कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी और एएसपी शुभम जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति से जुड़े पुलिसकर्मी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रैक पर मई से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
अष्टम पोषण पखवाड़ा की हुई शुरूआत, निकाली गई पोषण रैली
नाला खुदाई के नाम पर गरीबों के आशियाने टूटने पर हंगामा, समाधान की मांग
विश्व नवकार महामंत्र दिवस: भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का विराट संगम
कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान सुल्तानपुर का लाल नायक अखिलेश शुक्ल शहीद
नदबई में सर्राफा दुकान पर चोरी, 10 लाख की चांदी के जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर
सपा नेता आईपी सिंह पर FIR दर्ज, CM योगी पर की थी विवादित टिप्पणी
शाहपुरा को फिर जिला बनाने का वादा, सियासत में गरमाई बहस