Shani Margi 2025 : 28 नवंबर 2025 को शनि ग्रह अपनी वक्री चाल से मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिषियों की माने तो शनि की इस चाल से इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा। शनि के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे। खासकर वृषभ, मिथुन और मकर राशियों के लोग इस समय में आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की देख सकते हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में कर्मफल दाता और न्यायाधीश माना गया है, और उनकी मार्गी स्थिति का समय कठिन परिश्रम के सही परिणाम देने वाला होता है।
शनि ग्रह कर्म, धैर्य, संघर्ष, न्याय और उपलब्धियों के प्रतीक माने गयेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे हैं। जब शनि मार्गी होते हैं, तो अटके हुए काम भी तेज गति से होने लगते हैं। व्यक्ति को उसके किए गए प्रयासों का सही फल मिलता है। शनि 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे, और 239 दिनों तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे। यह समय ज्योतिषियों के अनुसार कई राशियों के लिए लाभ देने वाला हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से किसी परेशानियों का सामना कर रहे थे।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी (Shani Margi 2025) होना उनके जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। जिन कार्यों में महीनों से रुकावटें और बाधाएं आ रही थीं, अब वे तेजी से पूरे होंगे। नौकरी, प्रमोशन, या बिजनेस में नई संभावनाएं भी खुल सकती हैं। साथ ही, फंसा हुआ धन वापस आने के संकेत भी मिल रहे हैं। घर-परिवार में भी शांतिपूर्ण माहौल व्याप्त होगा और प्रेम संबंधों में सकारात्मकता देखने को मिल सकती है। विदेश में काम करने का मौका भी मिल सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी (Shani Margi 2025) होना एक लाभकारी समय है। इस समय कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। जो आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। साथ ही, किसी पुराने जमीन-जायदाद के मामले में भी समाधान निकलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा और विदेश यात्रा से भी फायदा हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि की मार्गी चाल (Shani Margi 2025 ) बहुत ही शानदार साबित होने वाली है। वित्तीय और करियर के मामलों में यह समय बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है। जिन समस्याओं से आप लंबे समय से जूझ रहे थे, उनका हल जल्द मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए व्यापार या साझेदारी के अवसर मिलेंगे। निवेश, प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। पुराने मामलों में जीत से मानसिक शांति मिलेगी और शादी तथा प्रेम संबंधों में भी आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 12 April 2026: रविवार 12 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 11 April 2026: शनिवार 11 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
मीन राशि में उदय होंगे शनिदेव, कई राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वारः पंडित योगेंद्र शर्मा
Aaj Ka Rashifal 10 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 10 April 2026: शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 9 April 2026: गुरुवार 9 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन