Chandra Grahan 2025: खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज यानी रविवार रात बहुत ही खास होने वाली है। दरअसल आज एक खास खगोलीय घटना घटने वाली है, जिसमें आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, आज रात साल 2022 के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान आधी रात को आसमान में लाल रंग का चंद्रमा दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जा रहा है। यह चंद्रग्रहण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका और यूरोप समेत दुनिया की लगभग 85 प्रतिशत आबादी इसे देख पाएगी। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा।
दरअसल चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में गुजरता है, और पूरी तरह से डार्क दिखाई देता है। भारत में इसे नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी के बीच में आ जाने से सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक सीधे नहीं पहुंच पाती। इससे चंद्रग्रहण की स्थिति बनती है। इस दौरान लाल तरंगें पृथ्वी की वायुमंडलीय परतों से गुजरते हुए चंद्रमा तक पहुंचती हैं, जिससे चंद्रमा लाल दिखाई देता है। इसी रंग के कारण इसे ब्लड मून भी कहा जाता है।
बता दें कि चंद्रग्रहण आज रात भारतीय समयानुसार 09:57:09 बजे से शुरू होगा और रात्रि 01:26:31 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर रहेगा। यानी ग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। सबसे खास बात यह है कि इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण जैसे दूरबीन या ग्रहण चश्मे की जरूरत नहीं होगी। इसे नंगी आंखों से ही देखा जा सकेगा।
आज यानी 7 सितंबर को रात 9:58 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, इसलिए 'सूतक काल' 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा और ग्रहण समाप्त होने तक यानी 8 सितंबर को रात्रि 1:26 बजे तक रहेगा। इस समय मंदिर के द्वार बंद रहते हैं। पूजा, खाना पकाना और खाना मना होता है। दरअसल सूतक काल को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस समय राहु और केतु ग्रह चंद्रमा को प्रभावित करते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
चंद्रग्रहण भारत के सभी प्रमुख शहरों- दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में स्पष्ट रूप से दिखेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल