Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया शुभ अवसर पर बुधवार 30 अप्रैल को दिन खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए खास होने वाला है। इस दिन आसमान में एक अद्भूत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन देश में हिन्दू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व जब मनाया जा रहा होगा, तभी आसमान में पश्चिम दिशा में हंसियाकार चांद (moon) को दिखाई देगा जो तेज चमक के साथ नजर आएगा। लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चांद भी दिखाई देगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगलवार को इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि इसे अर्थशाइन कहा जाता है। यह घटना साल में दो बार आसमान में होती है। उन्होंने बताया कि इस घटना के समय पृथ्वी से चंद्रमा (moon) की दूरी करीब 3 लाख 63 हजार 897 किलोमीटर होगी और इसका सिर्फ 9.9 प्रतिशत हिस्सा ही पूरी तरह प्रकाशित होगा, लेकिन इस विशेष खगोलीय घटना में चंद्रमा का बाकी कम प्रकाशित हिस्सा भी कम चमक के साथ दिखाई देगा। इसे बिना किसी यंत्र की मदद के नंगी आंखों से देखा जा सकता है।
सारिका ने बताया कि इस घटना को दा विंची शाइन के नाम से भी जाना जाता है। लियोनार्डो दा विंची ने सबसे पहले 1510 के आसपास एक स्केच के जरिए अर्थशाइन की अवधारणा सामने रखी थी। इस घटना का कारण बताते हुए सारिका ने कहा कि चंद्रमा अपने ऊपर पहुंचने वाली सूर्य की रोशनी का करीब 12 प्रतिशत हिस्सा परावर्तित कर देता है।
वहीं, पृथ्वी अपनी सतह पर पड़ने वाली पूरी सूर्य की रोशनी का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा परावर्तित कर देती है। पृथ्वी की यह परावर्तित रोशनी जब चंद्रमा पर पहुंचती है तो यह चंद्रमा की सतह के अंधेरे हिस्से को भी प्रकाशित कर देती है। यह अद्भूत नजारा आप रात करीब साढ़े नौ बजे तक चंद्रमा को देख सकेंगे, उसके बाद वह अस्त हो जाएगा। पृथ्वी की चमक से चमकेगा चंद्रमा
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 6 April 2026: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 5 April 2026: रविवार 5 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 4 April 2026: शनिवार 4 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 3 April 2026: शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 2 April 2026: गुरुवार 2 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन