Akshaya Tritiya 2025 : सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया सोना या सोने से बने आभूषण की खरीदारी की जाती है।
इतना ही नहीं मान्यता है कि इस दिन अगर कोई शुभ काम किया जाए तो उसका फल कभी खत्म नहीं होता, इसलिए इसे 'अक्षय' यानी कभी खत्म न होने वाला कहा जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग दान-पुण्य भी करते हैं साथ ही नए काम की भी शुरुआत की जाती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदयातिथि का महत्व होने के कारण अक्षय तृतीया पूजा और शुभ कार्य 30 अप्रैल को किए जाएंगे।
पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय ( शुभ मुहूर्त ) 30 अप्रैल को सुबह 5:41 बजे से दोपहर 2:12 बजे तक रहेगा। अगर आप इस दौरान सोना नहीं खरीद पाते हैं तो पीतल से बनी कोई चीज या मिट्टी का बर्तन खरीद सकते हैं। इससे भी शुभ फल मिलता है।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इस दिन विवाह, मुंडन संस्कार करवाना, नया व्यापार शुरू करना, निवेश करना, मकान या गाड़ी खरीदना, सभी शुभ कार्य होते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 6 April 2026: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 5 April 2026: रविवार 5 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 4 April 2026: शनिवार 4 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 3 April 2026: शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 2 April 2026: गुरुवार 2 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन