Aaj Ka Rashifal 30 June 2025 : आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, 30 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। सुख-चैन और आनंद का समय है। लाभप्रद कार्यों के लिए प्रयास प्रबल होंगे। बुद्धि की सक्रियता से छोटे-मोटे लाभ की खुशी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की भागदौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ अंक- 2-4-6
वृष (Taurus): परिवार के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक संकट से भी मुक्ति मिलेगी। बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलेगी। हाथ में आता हुआ पैसा भी किसी बाधा का शिकार हो जाएगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। धार्मिक यात्रा की संभावना है। शुभ अंक- 5-7-9
मिथुन (Gemini): चापलूस मित्रों से सावधान रहना बेहतर है। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुओं का भय, चिंता, संतान को कष्ट फिजूलखर्ची का कारण बनेंगे। संतोषी रहने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। धैर्य का फल मीठा होता है, इसलिए धैर्य रखें और अच्छे समय का इंतजार करें। शुभ अंक-4-6-8
कर्क (Cancer): थोड़े प्रयास से ही कार्य सिद्ध होंगे। परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे तथा वातावरण आनंदमय रहेगा। आपको बाहरी तथा आंतरिक सहयोग मिलता रहेगा। सुबह किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद दिनभर उत्साह बना रहेगा। शुभ कार्य का तत्काल परिणाम मिलेगा। शुभ अंक-5-7-8
सिंह (Singh): पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्रोध दिनभर रहेगा। वातावरण आडंबरपूर्ण तथा खर्चीला रहेगा। वरिष्ठों से वाद-विवाद से वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। संयमित भाषा का प्रयोग करें। आवेग में आकर किए गए कार्य के कारण सुस्ती तथा अवसाद रहेगा। अपने कार्य को प्राथमिकता पर करें। शुभ अंक-6-8-9
कन्या (Virgo): प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। अनेक प्रकार के आनंद तथा प्रसन्नता के बीच अप्रत्याशित लाभ होगा। मौज-मस्ती तथा मनोरंजन का दिन रहेगा तथा व्यवसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य तथा जीवन स्तर में सुधार की आशा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी तथा सज्जन व्यक्तियों का भी साथ मिलेगा। शुभ अंक-7-8-9
तुला (Libra): कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने में मदद मिलेगी। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें और अपने काम पर ध्यान दें। सुबह जल्दी उठकर अपनी रुचि के काम निपटा लें। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार और प्रोफेशन में स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। शुभ अंक-5-8-9
वृश्चिक (Scorpio): पत्नी और बच्चों की ओर से थोड़ी चिंता रहेगी। व्यापार और प्रोफेशन पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगत से बचें। अपनों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में उम्मीद के मुताबिक काम होने में संदेह है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। दोस्तों से सावधान रहें तो बेहतर है। शुभ अंक-1-3-5
धनु (Sagittarius) : भौतिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। पढ़ाई में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। काम में आ रही बाधा दूर होगी और तरक्की के रास्ते मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे काम के लिए रास्ता बनेगा। शुभ अंक-2-4-6
मकर (Capricorn): धन की प्राप्ति नहीं होगी। सीमित सीमा तक ही काम बनेंगे। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा सार्थक परिणाम देगी। मेल-मिलाप से काम निकालने का प्रयास आपको लाभ देगा। कामकाज में सुविधा के कारण आप तरक्की करेंगे। सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। शुभ अंक-3-5-7
कुंभ (Aquarius): आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण क्रियाशीलता बढ़ेगी। कुछ आर्थिक तंगी आ सकती है। भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। शुभ अंक-4-7-9
मीन (Pisces): महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा कर लें तो अच्छा रहेगा। आशा और उत्साह के कारण क्रियाशीलता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक तंगी आ सकती है। कोई पसंदीदा चीज या नए कपड़े और आभूषण मिलेंगे। मीटिंग और सेमिनार में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक-4-8-9
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 6 April 2026: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 5 April 2026: रविवार 5 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 4 April 2026: शनिवार 4 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 3 April 2026: शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 2 April 2026: गुरुवार 2 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन