Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, 3 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): व्यापार में वृद्धि होगी तथा सुख-शांति भी बढ़ेगी। कार्य की व्यस्तता से सुख-शांति प्रभावित होगी। अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। अटके हुए लाभ मिल सकते हैं। नियोजित कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। शुभ अंक- 2-6-7
वृष (Taurus): सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रसन्नता के साथ संपन्न होते नजर आएंगे। सुबह महत्वपूर्ण सफलता के बाद दिनभर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए आज खर्च की स्थिति बनेगी। मनोकामना पूर्ति की संभावना है। सभा-समाज में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभ अंक- 2-5-8
मिथुन (Gemini): अनेक प्रकार की खुशियों के बीच मौज-मस्ती का दिन रहेगा। आमदनी के अच्छे योग बनेंगे। व्यावसायिक उन्नति भी होगी। स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद रहेगी। कुछ कार्य भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो बेहतर है। शुभ अंक- 5-6-7
कर्क (Cancer): अटके हुए कार्य पूरे होंगे। अपनों से मिलने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कर लें तो अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों से सहयोग मिलेगा। आशा और उत्साह के कारण क्रियाशीलता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। शुभ अंक- 6-7-8
सिंह (Singh): मनपसंद वस्तु या नए वस्त्र और आभूषण मिलेंगे। मीटिंग और सेमिनार में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। प्रसन्नता और आनंद का समय है। लाभदायक कार्यों के लिए प्रयास प्रबल रहेंगे। आत्मचिंतन करें। क्रियाशीलता के कारण छोटे-मोटे लाभ से प्रसन्न रहेंगे। योग्यता से सम्मान मिलेगा। शुभ अंक- 3-6-9
कन्या (Virgo): पूरे दिन का माहौल दिखावटी और खर्चीला रहेगा। वरिष्ठ लोगों से वाद-विवाद से माहौल में तनाव पैदा होगा। संयमित भाषा का प्रयोग करें। कुछ कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ेगा। आवेग में आकर किया गया कार्य नीरसता और अवसाद का कारण बनेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। शुभ अंक- 5-7-8
तुला (Libra): लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि निश्चित है, लेकिन नकारात्मक रवैया न अपनाएं। आज का दिन किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का है। ‘आगे-आगे गौरख जागे’ वाली कहावत चरितार्थ होगी। लगन से किए गए कार्य से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा का परिणाम सुखद रहेगा। शुभ अंक-3-5-8
वृश्चिक (Scorpio): काम की अधिकता रहेगी। लाभ के साथ-साथ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में वृद्धि होगी और सुख-शांति भी बढ़ेगी। काम की व्यस्तता से सुख-शांति प्रभावित होगी। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठ लोगों की सहानुभूति आपके साथ रहेगी। शुभ अंक-5-8-9
धनु (Sagittarius) : अपने संघर्ष में आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही इच्छित कार्य पूरे होंगे। मन उदास रहेगा। कुछ पुराने संकट अब सिर उठा सकते हैं। अपनों की खातिर अर्थव्यवस्था के लिए जोड़-तोड़ करनी पड़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों से सहयोग कम मिलेगा। शुभ अंक-3-5-9
मकर (Capricorn): सुबह किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद आप दिन भर उत्साहित रहेंगे। किसी लाभदायक कार्य के लिए खर्च की स्थिति बनेगी। थोड़े प्रयास से ही लाभ होगा। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी तथा उन्नति के मार्ग मिलेंगे। नियोजित धन से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। शुभ अंक-1-2-3
कुंभ (Aquarius): विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में बाधा आएगी तथा परिवार के बुजुर्गों से मतभेद होगा। शत्रुओं से भय तथा हानि की संभावना रहेगी। संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधा मिलेगी। बनते कार्यों में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक-2-6-9
मीन (Pisces): कामकाज का दिन है, इसे व्यर्थ न गंवाएं। विश्वसनीय लोगों की सलाह मानें। सरकारी कार्यों में सावधानी रखें। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कम उत्साह से काम लें तथा सावधानी बरतें। नए आगंतुकों से लाभ होगा। व्यापार-कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। संतान से संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। शुभ अंक- 4-7-8
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल