Aaj Ka Rashifal 3 August 2025 : श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी (सुबह 9.43 बजे के बाद दशमी) तिथि है, 3 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): शैक्षिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कड़ी मेहनत से काम बनाने का प्रयास लाभदायक रहेगा। व्यापार और पेशे पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानी से काम करें। अपनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शुभ अंक - 3-5-7
वृषभ (Taurus): अधीनस्थों से सहयोग कम मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। क्रोध करना आपके हित में नहीं होगा, इसलिए अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई में स्थिति कमजोर रहेगी। शुभ अंक - 5-6-9
मिथुन (Gemini): व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य त्यागें। सफलता मिलने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं है। पत्नी और बच्चों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक - 2-6-8
कर्क (Cancer): समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। लेन-देन में आ रही बाधाओं को दूर करने के प्रयास होंगे। धार्मिक कार्यों में समय और धन व्यय होगा। दूसरों के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। लेन-देन करके काम चलाने की कोशिश ठीक नहीं है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक - 4-6-7
सिंह (Singh): पैतृक संपत्ति से लाभ। अतिथियों का आगमन होगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। पुरानी गलतियों का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग और तालमेल काम को आसान बनाएगा। व्यावसायिक कार्यों में नया तालमेल और सामंजस्य बनेगा। शुभ अंक - 3-5-8
कन्या (Virgo): जीवनसाथी या मित्रों के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। अपनी एकाकी प्रवृत्ति का त्याग करें। दोपहर बाद आपके हित के कार्यों में आ रही बाधाएँ दूर होंगी। आपका काम आसानी से पूरा होगा। साथ ही आगे बढ़ने का रास्ता भी बनेगा। कार्य सफल होंगे। शुभ अंक - 2-5-7
तुला (Libra): सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रसन्नतापूर्वक संपन्न होते नजर आएंगे। मनोकामना पूर्ति की संभावना है। गोष्ठियों और संगोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। अनेक प्रकार के आनंद और उल्लास से युक्त यह एक सुखद दिन होगा। मौज-मस्ती का दिन रहेगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। शुभ अंक - 6-8-9
वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद रहेगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जनों का भी साथ मिलेगा। कुछ कार्य भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो अच्छा रहेगा। अपनों से मिलने का अवसर मिलेगा। आय के अच्छे योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभ अंक - 5-6-8
धनु (Sagittarius) : आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध होंगे। आपको कोई प्रिय वस्तु या नए वस्त्र-आभूषण प्राप्त होंगे। गोष्ठियों में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आत्मचिंतन करें। शुभ अंक - 4-6-8
मकर (Capricorn): लेन-देन में आ रही बाधाओं को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में समय और धन व्यय होगा। व्यावसायिक कार्यों में बाधाएँ आएंगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यावसायिक स्थिति कमजोर रहेगी। अच्छे कार्यों में मन लगेगा और शुभ समाचार भी मिलेंगे। संतुष्ट रहने से सफलता मिलेगी। शुभ अंक - 3-6-9
कुंभ (Aquarius): पूर्व नियोजित कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। जोखिम से दूर रहना ही समझदारी होगी। लेन-देन करके काम निकालने की कोशिश ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो जाएँ तो अच्छा रहेगा। आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक - 1-5-8
मीन (Pisces): धर्म में रुचि जागृत होगी। लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि निश्चित है, लेकिन नकारात्मक रवैया न अपनाएँ। किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। "आगे-आगे गौरख जागे" वाली कहावत चरितार्थ होगी। निष्ठापूर्वक किया गया कार्य साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभ अंक- 1-6-9
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल