Aaj Ka Rashifal 25 July 2025 : श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, 25 जुलाई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। परिवार के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलेगी। कोई प्रिय वस्तु या नए वस्त्र-आभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी कार्यों से लाभ होगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। शुभ अंक - 3-6-8
वृषभ (Taurus): आज की सुविधा कल नहीं मिलेगी, लाभ उठाएँ। मित्रों से सावधान रहें तो बेहतर रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतुष्ट रहने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक - 4-6-8
मिथुन (Gemini): पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं होगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेंगी। दूसरों की मदद से आप अपने काम पूरे कर लेंगे। यश और शिक्षा में समस्याएँ आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ अंक-3-5-7
कर्क (Cancer): कार्यक्षेत्र में आपको संतोषजनक सफलता मिलेगी। श्रेष्ठ लोगों से सहानुभूति मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अच्छे कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। बुद्धि, बल और पराक्रम सफल होंगे। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। आर्थिक हित के कार्यों को पूरा करने में आपको सहायता मिलेगी। शुभ अंक-2-4-6
सिंह (Singh): संतान संबंधी समस्याएँ समाप्त होंगी। स्वभाव में सौम्यता आपके लिए सहायक होगी। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। अपने काम पर ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सभी सलाह और परिस्थितियों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-1-3-5
कन्या (Virgo): समय नकारात्मक हो रहा है। लेकिन सांसारिक मामलों में न उलझें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी में सावधानी से काम करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा को फिलहाल टाल दें। व्यावसायिक कार्यों में बाधाएँ आएंगी। धन लाभ की संभावना है। शुभ अंक-4-6-8
तुला (Libra): जो चल रहा है उसे सावधानी से संभालें। निराश न हों, समय चक्र है। व्यावसायिक कार्यों में रुकावटों के कारण मानसिक अशांति रहेगी। शत्रुओं का भय, चिंता, संतान को कष्ट, फिजूलखर्ची के कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति में रुकावट महसूस होगी। पारिवारिक समस्याएँ बढ़ेंगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। भाग्यांक-5-7-9
वृश्चिक (Scorpio): परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजकीय सम्मान मिलने के योग हैं। शांति से काम लें, जीवन ही सब कुछ है। इसलिए वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। अपना काम स्वयं करें, किसी पर निर्भर न रहें। भाग्यांक-2-6-9
धनु (Sagittarius) : घर और व्यवसाय को एक-दूसरे से दूर रखें। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। कार्यस्थल पर नियमित व्यवहार लाभदायक रहेगा। कोई प्रिय वस्तु या नए वस्त्र-आभूषण प्राप्त होंगे। शुभ अंक - 6-8-9
मकर (Capricorn): भावुकता में आकर निर्णय न लें। मन में बेचैनी बढ़ेगी। कर्ज देने से बचें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। बातचीत में संयम बरतें। मानसिक कष्ट और संतान पक्ष से परेशानी होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण चिंता रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शुभ अंक - 4-7-9
कुंभ (Aquarius): आपको सरकारी पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे। मन आर्थिक मजबूती पर केंद्रित रहेगा। उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएँ। आर्थिक योजनाएँ फलदायी होंगी। पत्नी, बच्चों और मित्रों के साथ मनोरंजन बढ़ेगा। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। शुभ अंक - 3-6-9
मीन (Pisces): आय के नए स्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कोई सामाजिक कार्य करेंगे। मनपसंद खाद्य पदार्थ मिलेंगे। लंबी यात्राएँ और चुनौतीपूर्ण कार्य आपको करने पड़ सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की परीक्षा होगी। महत्वाकांक्षाएँ पूरी होंगी। शुभ अंक - 2-4-7
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 6 April 2026: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 5 April 2026: रविवार 5 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 4 April 2026: शनिवार 4 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 3 April 2026: शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 2 April 2026: गुरुवार 2 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन