Aaj Ka Rashifal 23 June 2025 : आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, 23 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): पूर्व नियोजित कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। जोखिम से दूर रहना ही समझदारी होगी। अच्छे कार्यों में मन लगेगा तथा शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी की चुगली न करें। दूसरों की मदद से अपने कार्य पूरे करेंगे। लाभकारी कार्यों में सक्रियता रहेगी। शुभ अंक- 1-4-6
वृष (Taurus): अपने संघर्ष में आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही इच्छित कार्य पूरे होंगे। व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें तथा अपने काम पर ध्यान दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आएंगी। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। शुभ अंक- 2-4-6
मिथुन (Gemini): रोजगार में उन्नति मिलेगी। अचल संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। संघर्ष में आपकी स्वयं की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आवास, मकान, वाहन की सुविधा मिलेगी। कर्ज और रोगों से मुक्ति भी संभव है। शत्रु परास्त होंगे। कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होंगी। शुभ अंक-2-5-6
कर्क (Cancer): मनोबल ऊंचा रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति एक समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। सामंजस्य से काम निकालने का प्रयास लाभकारी रहेगा। शुभ अंक-2-5-7
सिंह (Singh): सुविधा और तालमेल से काम में प्रगति होगी। यात्रा से दीर्घकालिक परिणाम मिलेंगे। काम में आ रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। लाभदायक कार्यों के लिए प्रयास तेज रहेंगे। बुद्धि की सक्रियता से छोटे लाभ की खुशी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए भागदौड़ रहेगी। शुभ अंक-4-6-7
कन्या (Virgo): परिवार में खुशी और सहयोग का माहौल रहेगा। मानसिक और शारीरिक शिथिलता आएगी। अधिक खर्च का अवसर आ सकता है। काम की अधिकता रहेगी। लाभ के साथ-साथ पुराने मित्रों से मुलाकात भी होगी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शुभ अंक-4-6-8
तुला (Libra): वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। अपने दैनिक कार्य शांतिपूर्वक करें। संतान की प्रगति से आप संतुष्ट रहेंगे। अनावश्यक भागदौड़ में समय व्यतीत होगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला है। कलह और विवाद का भय रहेगा। पारिवारिक तनाव और अलगाव का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक-4-6-7
वृश्चिक (Scorpio): दूसरों की मदद से आप अपने काम पूरे कर पाएंगे। सामाजिक कार्य जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, संपन्न होंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन का दिन रहेगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जन व्यक्तियों की संगति भी होगी। कुछ कार्य भी पूरे होंगे। किसी करीबी की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। शुभ अंक-1-5-9
धनु (Sagittarius) : पनी बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें, अनावश्यक आडंबर से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। किसी के रूखे व्यवहार से दुख और तनाव बढ़ेगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। आज की मेहनत भविष्य में लाभ देगी। शुभ अंक-2-5-7
मकर (Capricorn): आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक तंगी आ सकती है। मनपसंद वस्तु या नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। यह समय सुख-शांति का है। लाभदायक कार्यों के लिए प्रयास प्रबल होंगे। आय के अच्छे योग बनेंगे। शुभ अंक-3-7-9
कुंभ (Aquarius): बुद्धि की सक्रियता के कारण छोटे-मोटे लाभ से प्रसन्न रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की जल्दी रहेगी। खुशी के पलों की भावना प्रबल रहेगी। मनोरंजन में वृद्धि होगी। अधिक व्यय का अवसर मिल सकता है। शुभ कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभ अंक-5-7-9
मीन (Pisces): थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो बेहतर है। संतान के कारण मानसिक पीड़ा और परेशानी होगी। क्रोध करना आपके हित में नहीं रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। पुरानी गलतियों का पश्चाताप होगा। शुभ अंक-3-5-7
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल