Aaj Ka Rashifal 2 June 2025 : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, 2 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मेहनत से काम बनाने का प्रयास लाभ देगा। व्यापार और पेशे पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगत से बचें। नौकरी में सावधानी से काम करें। अपनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शुभ अंक- 3-5-7
वृष (Taurus): अधीनस्थों से सहयोग कम मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी नुकसान नहीं होगा। क्रोध करना आपके हित में नहीं रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई में स्थिति कमजोर रहेगी। शुभ अंक- 5-6-9
मिथुन (Gemini): व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य त्यागें। सफलता मिलने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं है। स्त्री और संतान से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-2-6-8
कर्क (Cancer): समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यापारिक कार्यों में प्रगति होगी। लेन-देन में आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। दूसरों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। लेन-देन करके काम करने का प्रयास ठीक नहीं है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक-4-6-7
सिंह (Singh): पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सरकारी कामों से लाभ होगा। पुरानी गलतियों का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग और तालमेल काम को आसान बनाएगा। व्यापारिक कार्यों में नया तालमेल और सामंजस्य बनेगा। शुभ अंक-3-5-8
कन्या (Virgo): जीवनसाथी या मित्रों के साथ मिलकर किए जा रहे कामों में लाभ मिलेगा। एकाकी प्रवृत्ति का त्याग करें। दोपहर बाद आपके हित के कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपका काम आसानी से पूरा होगा। साथ ही आगे बढ़ने का रास्ता भी बनेगा। काम सफल होंगे। शुभ अंक-2-5-7
तुला (Libra): सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रसन्नतापूर्वक पूरे होंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। गोष्ठियों और सेमिनारों में सम्मान मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य पूरे होंगे। अनेक प्रकार के आनंद और प्रसन्नता से युक्त सुखद दिन रहेगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन का दिन रहेगा तथा व्यावसायिक उन्नति भी होगी। शुभ अंक-6-8-9
वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की आशा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी तथा सज्जन व्यक्तियों का सहयोग भी मिलेगा। कुछ कार्य भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो अच्छा है। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। आमदनी के अच्छे अवसर रहेंगे। संतान की उन्नति के भी योग हैं। शुभ अंक-5-6-8
धनु (Sagittarius) : आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। मनपसंद वस्तु या नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी। गोष्ठियों में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आत्मचिंतन करें। शुभ अंक-4-6-8
मकर (Capricorn): लेन-देन में आ रही रुकावटों को दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। व्यापारिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा और शुभ समाचार भी मिलेंगे। संतुष्ट रहने से सफलता मिलेगी। शुभ अंक-3-6-9
कुंभ (Aquarius): पूर्व नियोजित कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। जोखिम से दूर रहना ही समझदारी होगी। लेने-देने की कोशिश ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो जाएं तो अच्छा रहेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। शुभ अंक-1-5-8
मीन (Pisces): धर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि निश्चित है, लेकिन नकारात्मक रवैया न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। "आगे-आगे गौरख जागे" वाली कहावत चरितार्थ होगी। लगन से किए गए कार्य से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभ अंक- 1-6-9
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल