Aaj Ka Rashifal 2 July 2025 : आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, 2 जुलाई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): अपने क्रियाकलापों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक संघर्ष और असंतोष बना रहेगा। कुछ सूचनाओं से पूर्ण निर्णय संभव है। सुख और स्वास्थ्य प्रभावित होगा। शत्रुओं का भय, चिंता, संतान को कष्ट, फिजूलखर्ची के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति यथावत रहेगी। किसी करीबी शुभचिंतक की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। शुभ अंक-5-6-7
वृष (Taurus): नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। बुद्धि, बल और पराक्रम से सफलता मिलेगी। संतोषी रहने से सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी और अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों की अनदेखी ठीक नहीं होगी। आत्मचिंतन करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परिश्रम का सहयोग लें। यात्रा की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों को लाभ होगा। शुभ अंक-5-7-8
मिथुन (Gemini): दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्रोध दिनभर बना रहेगा। विवेक से काम लें। शुभ अंक-4-6-7
कर्क (Cancer): कहीं अटका हुआ पैसा वापस पाने में मदद मिलेगी। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें और अपने काम पर ध्यान दें। अच्छे कामों के लिए रास्ता बनेगा। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार और कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। काम की अधिकता रहेगी। शुभ अंक-4-6-7
सिंह (Singh): सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रसन्नता के साथ पूरे होंगे। आपकी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। मीटिंग और सेमिनार में सम्मान मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य पूरे होंगे। कई तरह की खुशियों और आनंद से भरपूर दिन रहेगा। मौज-मस्ती का दिन रहेगा। व्यवसायिक प्रगति भी होगी। शुभ अंक-6-7-9
कन्या (Virgo): स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद रहेगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जनों का सहयोग भी मिलेगा। कुछ काम भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो अच्छा है। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। तरक्की के योग हैं। शुभ अंक- 4-5-7
तुला (Libra): नए उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। काम का दिन है, इसे व्यर्थ न गंवाएं। विश्वसनीय लोगों की सलाह मानें। सरकारी कामों में सावधानी रखें। कम उत्साह और विवेक से काम लें। नए आगंतुकों से लाभ होगा। जो चल रहा है, उसे सावधानी से संभालें। शुभ अंक- 7-8-9
वृश्चिक (Scorpio): संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। मकान, वाहन की सुविधा मिलेगी। कर्ज और बीमारियों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कामों के लिए रास्ता बनेगा। अपने लाभकारी काम सुबह जल्दी निपटा लें। धन लाभ नहीं होगा। शुभ अंक- 4-6-8
धनु (Sagittarius) : सीमित सीमा तक ही काम बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा सार्थक परिणाम देगी। मेल-मिलाप से काम निकालने की कोशिश करना लाभदायक रहेगा। कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होंगी। नियोजित धन से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। परिवार के सदस्य मदद करेंगे। शुभ अंक-5-7-9
मकर (Capricorn): संघर्ष का भय रहेगा, लेकिन उससे बचकर रहें। दोपहर बाद हित के कामों में आ रही बाधा दूर होगी। आपके काम आसानी से बनेंगे और आगे बढ़ने का रास्ता भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने में मदद मिलेगी। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें और अपने काम पर ध्यान दें। शुभ अंक-2-4-6
कुंभ (Aquarius): सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी। अधिक खर्च का अवसर मिल सकता है। शुभ कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। काम की अधिकता रहेगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में वृद्धि होगी और प्रसन्नता बढ़ेगी। ज्ञान का वातावरण बनेगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। शुभ अंक-5-6-7
मीन (Pisces): धर्म में रुचि जागृत होगी। लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि निश्चित है, लेकिन नकारात्मक रवैया न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। 'आगे-आगे गौरख जागे' वाली कहावत चरितार्थ होगी। निष्ठापूर्वक किए गए कार्य से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभ अंक- 4-6-8
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल