Aaj Ka Rashifal 11 August 2025 : भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, 11 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): सामंजस्य बिठाकर काम चलाने के प्रयास सफल होंगे। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके काम में सुविधा के कारण प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई ज़िम्मेदारियाँ मिलने की संभावना रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभ अंक - 6-8-9
वृषभ (Taurus): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक कार्यों में आ रही रुकावटों के कारण मानसिक अशांति रहेगी। यात्राएँ दीर्घकालिक परिणाम देंगी। सुविधा और तालमेल से काम में प्रगति होगी। आर्थिक हित के कार्यों में सहायता मिलेगी। शुभ कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शुभ अंक - 2-5-8
मिथुन (Gemini): विरोधी नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य सुधार में समय और धन खर्च होगा। दोपहर से पहले का समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। लेन-देन में आ रही रुकावटों को दूर करने के प्रयास होंगे। कड़ी मेहनत से काम को सफल बनाने के प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक - 5-7-8
कर्क (Cancer): दूसरों के मामलों में न पड़ें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। कल की मेहनत आज फल देगी। आलस्य त्यागें। व्यावसायिक कार्यों में नया तालमेल और सामंजस्य स्थापित होगा। मित्रों के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यों में लाभ मिलेगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। शुभ अंक - 4-5-7
सिंह (Singh): कार्यक्षेत्र में आपको संतोषजनक सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी और संतान की ओर से कुछ चिंता रहेगी। शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप कार्य होने में संदेह है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सतर्क रहें तो बेहतर होगा। शुभ अंक - 1-3-6
कन्या (Virgo): पढ़ाई में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी बरतें। कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और उन्नति के मार्ग प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लगन से किया गया कार्य साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। शुभ अंक - 2-4-6
तुला (Libra): खान-पान में सावधानी बरतें। भौतिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान संबंधी समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में उन्नति होगी। अधीनस्थों से सहयोग कम मिलेगा। भाई-बहनों से विरोध की संभावना है। शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभ अंक - 5-7-8
वृश्चिक (Scorpio): जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कड़ी मेहनत का सहारा लें। कार्य सिद्धि में अधिक समय नहीं लगेगा। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं है। शुभ अंक - 3-5-7
धनु (Sagittarius) : धार्मिक कार्यों में समय और धन व्यय होगा। दूसरों के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। दोपहर से पहले का समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अपने विवेक से काम लें। शुभ अंक - 4-6-8
मकर (Capricorn): समय नकारात्मक होता जा रहा है। जो लोग आपके शुभचिंतक माने जाते हैं, वे आपकी पीठ पीछे आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग और तालमेल काम को आसान बना देगा। व्यावसायिक कार्यों में नया तालमेल और सामंजस्य बनेगा। विवेक से काम लें। शुभ अंक - 3-6-9
कुंभ (Aquarius): दोपहर के बाद आपके कल्याणकारी कार्यों में आ रही बाधाएँ दूर होंगी। आपके काम आसानी से पूरे होंगे। साथ ही आगे बढ़ने का रास्ता भी बनेगा। यात्रा की संभावना है। जीवनसाथी या मित्रों के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। पूँजी निवेश सोच-समझकर करें। शुभ अंक - 2-4-6
मीन (Pisces): कहीं अटका हुआ पैसा वापस पाने में आपको मदद मिलेगी। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट महसूस होगी। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शत्रुओं से हानि की संभावना रहेगी। आय के योग बनेंगे। किसी की सफलता से आप प्रेरित होंगे। शुभ अंक - 1-3-5
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 February 2026: रविवार 22 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 February 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 February 2026: शनिवार 21 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 February 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 February 2026: शुक्रवार 20 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 February 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 February 2026: गुरुवार 19 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 February 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 February 2026: बुधवार 18 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 February 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 February 2026: मंगलवार 17 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 16 February 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 16 February 2026: सोमवार 16 फरवरी 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल