Aaj Ka Rashifal 1 June 2025 : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है,1 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): अध्ययन-अध्यापन में समय व्यतीत होगा। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी तथा सज्जन व्यक्तियों का सहयोग भी मिलेगा। कुछ कार्य भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो अच्छा है। प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धर्म में रुचि जागृत होगी। शुभ अंक- 3-5-6
वृष (Taurus): महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता का प्रयोग करें। धन की कमी तथा व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी से विवाद या तकरार का भय रहेगा। जल्दबाजी में गलती संभव है। कार्यभार बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करें। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। समय अधिक लगेगा। शुभ अंक- 3-4-6
मिथुन (Gemini): मेहनत से काम बनाने का प्रयास लाभकारी रहेगा। चक्कर में न पड़ें तथा काम पर ध्यान दें। कल की मेहनत आज लाभ देगी। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं है। खान-पान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य सुधारने में समय तथा धन व्यय होगा। अच्छे समय का इंतजार करें। कार्योन्मुखी मानसिकता बनाए रखें। शुभ अंक-3-5-6
कर्क (Cancer): सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे काम के लिए रास्ता बनेगा। सुबह-सुबह अपना काम पूरा करें। यात्रा सार्थक परिणाम देगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश करना लाभदायक रहेगा। सरकारी कामों से लाभ होगा। मनोबल ऊंचा रखें और काम में लगे रहें। शुभ अंक-4-6-8
सिंह (Singh): काम में सुविधा मिलने से आप आगे बढ़ेंगे। नई जिम्मेदारियां बढ़ने के योग हैं। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संतोषजनक सफलता मिलेगी। कल की मेहनत का आज लाभ मिलेगा। इंटरव्यू के लिए दिन शुभ रहेगा। शुभ अंक-6-7-9
कन्या (Virgo): पिछली कुछ समस्याएं अब सिर उठा सकती हैं। संघर्ष में आप अकेलापन महसूस करेंगे। मनचाहा काम पूरा होगा। अपनों के लिए आर्थिक समायोजन करना होगा। बुरी संगत से बचें। धीरे-धीरे सुविधाओं में बाधा आएगी। वरिष्ठों से कहासुनी के कारण तनाव हो सकता है। शुभ अंक-4-6-8
तुला (Libra): पूर्व में किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। जो लोग आपके शुभचिंतक माने जाते थे, वे आपकी पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दूसरों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। पुरानी गलतियों का पश्चाताप होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शांति से काम करें। दान-पुण्य करें। यात्रा शुभ रहेगी। शुभ अंक-6-8-9
वृश्चिक (Scorpio): दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलता रहेगा। लेकिन सांसारिक मामलों में न पड़ें और अपने काम पर ध्यान दें। लेन-देन में आ रही रुकावटों को दूर करने में सफल रहेंगे। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। शुभ अंक-2-4-6
धनु (Sagittarius) : संतुष्ट रहने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी रहेगी। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कल की मेहनत आज लाभ देगी। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ अंक-1-4-6
मकर (Capricorn): योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू करें, सफलता मिलेगी। लाभ मिलेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात भी होगी। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। कुलीन लोगों से सहानुभूति मिलेगी। आज आपको रुका हुआ लाभ मिल सकता है। मौज-मस्ती का दिन रहेगा और व्यापार में उन्नति होगी। शुभ अंक-2-4-6
कुंभ (Aquarius): इच्छाएं पूर्ण होंगी, पूरी लगन से काम करते रहें। बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलेगा। लेकिन सांसारिक मामलों में न उलझें और अपने काम पर ध्यान दें। लेन-देन में आ रही रुकावट को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। व्यापारिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। शुभ अंक-6-8-9
मीन (Pisces): स्वास्थ्य में ताजगी के कारण नई ऊर्जा का संचार होगा। संतुष्ट रहने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी रहेगी। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों से लाभ होगा। शुभ अंक- 3-6-8
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 6 April 2026: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 5 April 2026: रविवार 5 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 4 April 2026: शनिवार 4 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 3 April 2026: शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 2 April 2026: गुरुवार 2 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन