Chandra Grahan Time Today: हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अहम माना जाता है। आज यानी मंगलवार 3 मार्च को साल पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। जो भारत सहित कई देशों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण की अवधि तकरीबन 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी। चूंकी चंद्र ग्रहण भारत में दिलाई देगा तो सूतक काल भी मान्य होगा। फिलहाल चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Sutak) आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ हो गया है। जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। इस दौरान होली से जुड़ी तैयारियां न करें। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें। गंगाजल से घर को शुद्ध करें। इसके बाद ही होली पर खान-पान की तैयारी शुरू करें।
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज मंगलवार को फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:46 बजे खत्म होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगी। भारत में चंद्रमा उदय करीब 6:26 बजे होगा, इसलिए यहां ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा।
दरअसल चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल (Sutak) भी मान्य होगा। सूतक ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक मंगलवार 3 मार्च की सुबह 6:23 बजे से शुरू हो जाएगा और ग्रहण के बाद खत्म हो जाएगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते है और कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं।
Chandra Grahan 2026 : चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
सूतक काल के दौरान खाना बनाना, खाना, पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, नया काम शुरू करना या कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को चाकू और कैंची जैसी धारदार चीज़ों से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान तेल नहीं लगाना चाहिए। बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि चंद्र या सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान की ओर देखने से बचना चाहिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को, क्योंकि इस दौरान नेगेटिव एनर्जी एक्टिवेट होती है और सीधे आसमान की ओर देखने से गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।
ग्रहण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं और पूजा करें। भगवान शिव और सूर्य देव को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। सूतक काल शुरू होने से पहले लोगों को खाना खा लेना चाहिए। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। सबसे शुभ मंत्रों में ओम नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और सूर्य मंत्र शामिल हैं, जो पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद, घर को गंगाजल से शुद्ध करके नहाना चाहिए। इसके बाद दान करें। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के बाद दूध, चावल, चीनी, सफेद कपड़े और दूसरी चीजें दान करने से खास फायदा होता है।
2026 का पहला चंद्र ग्रहण सबसे बड़ा होगा। इस दिन चांद लाल दिखाई देगा, इसलिए इसे ब्लड मून नाम दिया गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाती है। इस ग्रहण के दौरान, सूरज की किरणें, या रोशनी, एटमॉस्फियर से रिफ्लेक्ट होकर चांद पर पड़ती हैं। दूसरी किरणें एटमॉस्फियर से बिखर जाती हैं, और चांद पर सिर्फ लाल रोशनी पड़ती है। इसे ब्लड मून (blood Moon) कहते हैं।
चंद्र ग्रहण आज शाम देश में कई जगहों पर दिखाई दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में लोग खंडग्रास चंद्र ग्रहण देख सकेंगे।
सूतक काल और चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि सूतक काल में भी इन लोगों को विशेष छूट मिलती है। ये लोग जरूरत पड़ने पर खान-पान कर सकते हैं। लेकिन घर से बाहर निकलने या कोई जोखिमभरा कार्य करने से बचें। खासतौर से नुकीली या धारदार चीजों का प्रयोग न करें। घर से बाहर किसी सुनसान जगह पर बिल्कुल न जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 2 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-01
Panchang 2 June 2026: मंगलवार 2 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-01
Aaj Ka Rashifal 1 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-31
Panchang 1June 2026: सोमवार 1 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-31
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-30
Panchang 31 May 2026: रविवार 31 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-30
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में नजर आएगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें क्यों है इतना खास
2026-05-30
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-29
Panchang 30 May 2026: शनिवार 30 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-29
कब रखा जाएगा ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा का व्रत 30 या 31 मई ? जानें सही तिथि और स्नान-दान का मुहूर्त
2026-05-29
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-28
Panchang 29 May 2026: शुक्रवार 29 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-28
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-27
Panchang 28 May 2026: गुरुवार 28 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-27
Aaj Ka Rashifal 27 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-26