प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है। यह संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और सचेत ऐप ने जताई है। यह जानकारी सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने दी है।
मौसम विभाग ने अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, फतेहपुर, गोंडा, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली और सुल्तानपुर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों के साथ हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में सक्रिय मौसमीय तंत्र के प्रभाव से गरज-चमक, तेज हवाएं और वर्षा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों, पशुपालकों और खुले क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
डॉ. पांडेय ने सलाह दी कि खराब मौसम के दौरान लोग पेड़ों, बिजली के खंभों और टिन शेड जैसी कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े न हों। किसान खेतों में रखी उपज, कृषि यंत्रों एवं चारे को सुरक्षित स्थान पर रखें। आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों, जलाशयों और ऊंचे स्थानों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।
तेज हवाओं और बारिश से बागवानी फसलों तथा आम के बागों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसान मौसम साफ होने तक आवश्यक सावधानी बरतें। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ेंः-Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-09
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के दो रंग, 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में लू की चेतावनी
2026-06-09
Police Recruitment Exam: झांसी में कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
2026-06-08
झांसी डीएम ने जनसंवाद में ग्राम मवई की सड़क और जलनिकासी समस्या का कराया समाधान
2026-06-08
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, चार प्रस्ताव पारित
2026-06-08
Bihar Cabinet Meeting : सासामूसा चीनी मिल के बकाया भुगतान को मंजूरी, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
2026-06-08
झांसी में आयुष्मान भारत योजना पिछड़ी, 8 साल में सिर्फ 60% लाभार्थियों के बने कार्ड
2026-06-08
Pilibhit: भ्रष्टाचार के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एक लाइनहाजिर
2026-06-08
गुजरात में ‘विकास भी, विरासत भी’ का विजन हुआ साकार, पिछले एक दशक में बने 5 नए म्यूजियम
2026-06-08
West Bengal: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 179 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले
2026-06-08
यूरिया की कमी पर किसानों का फूटा गुस्सा, पंजाब के 22 जिलों में जोरदार प्रदर्शन
2026-06-08
अभिषेक बनर्जी ने CID की नोटिस का भेजा जवाब, पेश होने के लिए मांगा समय
2026-06-08
लखनऊ में बनेगा संस्कृति संग्रहालय, आधुनिक तकनीक से जीवंत होंगी राज्य की लोककलाएं
2026-06-08
TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बाॅर्डर से गिरफ्तार, देश छोड़ने से पहले STF ने दबोचा
2026-06-08
पीलीभीत : पिता-पुत्र की तड़पकर मौत, बिजली विभाग की लापरवाही ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार!
2026-06-08