हनुमानगढ़ः जिले के निकट ग्राम पंचायत सहजीपुरा की दूधवालढाणी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सांसद कोटे से निर्मित नए विद्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बने इस कक्ष का लोकार्पण गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुलदीप इंदौरा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
ग्राम पंचायत सहजीपुरा के सरपंच संदीप सिंह सिधू ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में लंबे समय से अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के कारण कक्षाओं के संचालन में परेशानी आ रही थी। सांसद कोटे से एक कक्ष एवं बरामदे की स्वीकृति मिलने के बाद अब विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
उद्घाटन समारोह में सांसद कुलदीप इंदौरा के साथ पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीत ढिल्लों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सरपंच संदीप सिंह सिधू ने की।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि वे हमेशा लोकसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में नहरों में आ रहे जहरीले पानी की समस्या, किसानों की फसलों के उचित दाम तथा गेहूं की एमएसपी पर खरीद जैसे मुद्दों पर सरकार के समक्ष अपनी बात रखने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और किसानों के हित उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्ष तथा विद्यार्थियों के लिए शैड निर्माण की मांग भी रखी। सांसद ने ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
समारोह में डीसीसी महासचिव गुरमीत सिंह चंदड़ा, ओबीसी जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सोनी, गुरदीप चहल, चेतराम खीचड़, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा राजस्थानी साफा पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीत ढिल्लों ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पृथ्वी राज दूधवाल, नत्था सिंह धानक, बृजलाल दूधवाल, विनोद दूधवाल, रघुवीर दूधवाल, रामकुमार दूधवाल, सुरेंद्र दूधवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17