जयपुर: राजस्थान में एक ओर भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश तथा 5 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण गर्मी व उमस में बढ़ोतरी हुई। प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बीकानेर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया।
सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 45.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जिसके साथ यह देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं बाड़मेर, चूरू, जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार हैं।
उधर, अलवर में सोमवार शाम को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर की तपिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं जोधपुर सहित अन्य शहरों में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए विभिन्न उपाय करते रहे।
ये भी पढ़ेंः-UP Weather: मध्य-पूर्वी यूपी में सक्रिय हुआ मौसमीय तंत्र, 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल की उम्मीद, टंकी में लीकेज से जलापूर्ति फिर टली
2026-06-09
2026-06-09
बिहार में मौसम का कहरः सीतामढ़ी में कच्चे मकान पर गिरा पेड़, 5 लोगों की मौत
2026-06-09
2026-06-09
UP Weather: मध्य-पूर्वी यूपी में सक्रिय हुआ मौसमीय तंत्र, 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
2026-06-09
Police Recruitment Exam: झांसी में कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
2026-06-08
झांसी डीएम ने जनसंवाद में ग्राम मवई की सड़क और जलनिकासी समस्या का कराया समाधान
2026-06-08
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, चार प्रस्ताव पारित
2026-06-08
Bihar Cabinet Meeting : सासामूसा चीनी मिल के बकाया भुगतान को मंजूरी, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
2026-06-08
झांसी में आयुष्मान भारत योजना पिछड़ी, 8 साल में सिर्फ 60% लाभार्थियों के बने कार्ड
2026-06-08
Pilibhit: भ्रष्टाचार के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एक लाइनहाजिर
2026-06-08
गुजरात में ‘विकास भी, विरासत भी’ का विजन हुआ साकार, पिछले एक दशक में बने 5 नए म्यूजियम
2026-06-08
West Bengal: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 179 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले
2026-06-08
यूरिया की कमी पर किसानों का फूटा गुस्सा, पंजाब के 22 जिलों में जोरदार प्रदर्शन
2026-06-08
अभिषेक बनर्जी ने CID की नोटिस का भेजा जवाब, पेश होने के लिए मांगा समय
2026-06-08