झांसीः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर द्वारा भारत के गौरवशाली वनवासी समाज के सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए विशेष स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन 24 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे दो लाख वनवासी कार्यकर्ताओं के वृहद सम्मेलन के संदर्भ में किया गया।
इस दौरान झांसी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से होकर गुजर रहे वनवासी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने स्वयं स्टेशन पहुंचकर कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए भोजन वितरण की व्यापक व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई।
कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक लगभग दस हजार वनवासी कार्यकर्ताओं को ट्रेनों में भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे महानायक वनवासी समाज की गौरवशाली परंपरा और संघर्षशील इतिहास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा के भाव से वह सदैव जनजातीय समाज के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि वनवासी समाज भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का अभिन्न अंग रहा है। देश की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक चेतना और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में वनवासी समाज का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय एकात्मता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
वहीं महानगर मंत्री सुयश शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव वनवासी समाज के सम्मान, उत्थान और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि परिषद कार्यकर्ता सेवा कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और आगे भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में एग्रीविजन प्रमुख विक्रम फर्स्वाण, विभाग संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल, कल्याण चौधरी, प्रिंस लखेरा, समीर रिछारिया, अंश, जतिन, अभिराज, आकाश साहू, आनंद पाल, अंकुश पाल, हनी अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
ओबरा में 25 दिवसीय योग शिविर जारी, प्रशिक्षक ने बताए योग के स्वास्थ्य लाभ
2026-06-09
Vortex Cup 2026: चूर्क क्लब ने झारखंड को 34 रनों से हराया, राघवेंद्र बने मैन ऑफ द मैच
2026-06-09
बाबा श्रवण दास कुटी के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास, पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण
2026-06-09
पीलीभीत के बिलसंडा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
2026-06-09
2026-06-09
Shahjahanpur: विहिप और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जा और बिजली चोरी की शिकायत
2026-06-09
जयपुर के अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
2026-06-09
TMC दफ्तर पहुंची CID की टीम को पूर्व सांसद ने गेट पर रोका, तीखी नोकझोंक
2026-06-09
योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा
2026-06-09
केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या, पुुलिस ने शुरू की जांच
2026-06-09
तमिलनाडु में जनगणना की तैयारियां शुरू, 1.40 लाख गणनाकार करेंगे 2.80 करोड़ घरों का सर्वे
2026-06-09
जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव, जांच शुरू
2026-06-09
जमीन विवाद को लेकर हंगामा, कब्जे के आरोप-प्रत्यारोप के बीच डीएम और एसपी से शिकायत
2026-06-09
सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल की उम्मीद, टंकी में लीकेज से जलापूर्ति फिर टली
2026-06-09
2026-06-09