ITBP Jawan: यूपी के कानपुर में 15 गाड़ियों और ट्रक में आईटीबीपी के जवान एक के बाद एक उतरने लगे और कमिश्नरेट ऑफिस को घेर लिया। अचानक जवानों का काफिला देख वहां मौजूद लोग आश्चर्य रह गए। दरअसल आईटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान डॉक्टरों ने उनकी मां का हाथ काट दिया, जिसके बाद जवान अपनी मां को इंसाफ दिलाने के लिए जगह-जगह भटकता रहा। सीएमओ से जब इसकी शिकायत की गई तो वह खुद डॉक्टरों का बचाव करने लगे। जवान से सीएमओ पर स्पष्ट जांच न देने का आरोप लगाया है।
जवान ने जब इस घटना की पूरी जानकारी अपने अफसर को दी, तो उनका गुस्सा भड़क गया। आईटीबीपी के कमांडेट गौरव प्रसाद और करीब 100 जवान शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंच गए। जवान की शिकायत पर सीएमओ को बुलाकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। महाराजपुर स्थित 32वीं बटालियन में तैनात आईटीबीपी कांस्टेबल विकास सिंह की मां को 13 मई की सुबह टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजनो का कहना है कि इलाज के दौरान लापरवाही होने के वजह से हाथ में गंभीर संक्रमण पहुंच गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने 17 मई को उनका हाथ काट दिया। इस पर जवान इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा और 20 मई को कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गया।
इस बात की जानकारी जब उनके जवान साथियों को हुई तो वे 15 से अधिक गाड़ियों के साथ कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए। उन्होनें ऑफिस को चारो तरफ से घेर लिया। यह माजरा देख हर कोई हैरान रह गया। पूरा परिसर कुछ ही समय में छावनी में तब्दील हो गया। आईटीबीपी के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के बीच हुई बैठक के बाद आईटीबीपी के अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ संभावना का जिक्र किया गया है, लेकिन संक्रमण कैसे फैला इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने जांच रिपोर्ट की कई बातों से असहमति जताई थी। जिस कारण जवानों को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचना पड़ा। सीएमओ से दोबारा पूरे मामले की जांच मांगी गई है। अगर किसी तरह की लापरवाही पकड़ में आती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
ओबरा में 25 दिवसीय योग शिविर जारी, प्रशिक्षक ने बताए योग के स्वास्थ्य लाभ
2026-06-09
Vortex Cup 2026: चूर्क क्लब ने झारखंड को 34 रनों से हराया, राघवेंद्र बने मैन ऑफ द मैच
2026-06-09
बाबा श्रवण दास कुटी के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास, पर्यटन विभाग कराएगा सौंदर्यीकरण
2026-06-09
पीलीभीत के बिलसंडा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
2026-06-09
2026-06-09
Shahjahanpur: विहिप और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जा और बिजली चोरी की शिकायत
2026-06-09
जयपुर के अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
2026-06-09
TMC दफ्तर पहुंची CID की टीम को पूर्व सांसद ने गेट पर रोका, तीखी नोकझोंक
2026-06-09
योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा
2026-06-09
केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या, पुुलिस ने शुरू की जांच
2026-06-09
तमिलनाडु में जनगणना की तैयारियां शुरू, 1.40 लाख गणनाकार करेंगे 2.80 करोड़ घरों का सर्वे
2026-06-09
जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव, जांच शुरू
2026-06-09
जमीन विवाद को लेकर हंगामा, कब्जे के आरोप-प्रत्यारोप के बीच डीएम और एसपी से शिकायत
2026-06-09
सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल की उम्मीद, टंकी में लीकेज से जलापूर्ति फिर टली
2026-06-09
2026-06-09