Bulandshahr Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपने पिता व पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसके पिता की उसी समय मौत हो गई और पत्नी की अस्पताल में जान चली गई। जानकारी के अनुसार इस बात को लेकर परिवार में काफी समय से तना-तनी चल रही थी। इस बात से गुस्से में आकर उसने देर रात अपनी पत्नी व पिता पर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से आस-पास के लोग इक्ठ्ठा हो गए। युवक का नाम मोमिन बताया जा रहा है। वह बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी का रहने वाला है।
खुर्जा सीओ शोभित कुमार के मुताबिक, मोमिन गांव के ही सुदेशपुर में क्लीनिक चलाता है। उसके पिता एक प्रॉपर्टी डीलर थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए मोमिन ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। हैरत की बात यह है कि उसने खुद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से सभी सबूत इक्ठ्ठा कर मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपी से लगातार पुछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद और शक से जुड़ा है, इसलिए पुलिस हर कड़ी पर पैनी नजर बनाए हुए है।
मोमिन की शादी एक साल पहले ही सना से हुई थी। घटना से 10 दिन पहले ही सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। आरोपी को काफी समय से अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों में काफी कलह भी रहता था। इसी शक में उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। इस डबल मर्डर की घटना के बाद आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस तरह की घटना पर काफी हैरानी जता रहे हैं।
एक ऐसा ही मामला शामली से आया है। जहां आशु नाम के युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक उसने अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी जान चली गई। शुरुआत में उसने लाश को छुपाने के लिए आनन-फानन में पास के गांव में दफनाने के लिए पहुंचा, लेकिन ग्रामिणों ने उसे रंगे हाथो पकड़ लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच में बताया की उसे अपनी पत्नी पर किसी के साथ अवैध संबंध का शक था।
अन्य प्रमुख खबरें
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज