UP Upcoming Elections: लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक में संयोजक से लेकर मंडल के कई अध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने से लेकर सेक्टर-बूथ समितियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया। उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर तैयारी इस लिए भी तेज हो गई है, क्योंकि इस राज्य की कुल आबादी में दलित वर्ग करीब 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी मानी जाती है। यहां सबसे अधिक दलित मतदाताओं का संख्या है। इसलिए विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में इन्हें बड़ी संख्या में वोट बैंक माना जाता है।
बसपा की प्रमुख मायावती लंबे समय से दलित राजनीति का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दलित समुदाय की हिस्सेदारी है। इसलिए बसपा
आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। बसपा के गठन का मुख्य उद्देश्य दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों का राजनीति में भागीदारी बढ़ाना है। हालांकि 2012 से लेकर 2022 तक के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल अपने खोए हुए वोटबैंक को वापस पाने के लिए बसपा पूरी तैयारी में जुटी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस बार बसपा अपना जनाधार पाने में सफल रही तो इसका सीधा असर विपक्षी दल पर पड़ सकता है।
बसपा के सफल होने के बाद सपा को भी बड़ा झटका मिल सकता है। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन को दलित वोटरों का समर्थन मिलने से सपा अपनी बढ़त बनाने में कामयाब रही थी। आगामी चुनाव में अगर बसपा अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रही, तो सपा के लिए चुनौती बन सकता है। राजनीतिक नजरिए से देखा जाए तो, बसपा के एक्शन मोड में आने से सपा का पाला हल्का हो सकता है। सपा का वोट बैंक खासकर दलित-पिछड़े वर्ग के लोग माने जाते हैं अगर यह मतदाता बसपा की ओर जाते हैं तो सपा के वोट बैंक में कमी आ सकती है।
बसपा दलित वोट के साथ-साथ पिछड़े और अन्य सामाजिक वर्ग के लोगों को भी अपना जनाधार बनाने की कोशिश कर रही है। 2027 की आगामी चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां अभी से शुरु कर दी है। एक तरफ जहां बसपा संगठन को मजबूत बनाने और अपने वोटबैंक को फिर से पाने में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर सपा के सामने दलित वर्ग के समर्थन को बनाए रखने की चुनौती तेज हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Falta Repoll Results: ममता के गढ़ में बीजेपी का जलवा! सुवेंदु ने दी बधाई, ममता ने साधा निशाना
PM मोदी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अजय राय, जांच में जुटी पुलिस
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत