India vs West Indies: भारती के बाद श्रेयंका ने बरपाया कहर, भारत ने वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया

खबर सार :-
India vs West Indies: भारतीय महिला टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के अपने मज़बूत इरादे साफ़ ज़ाहिर कर दिए हैं। टूर्नामेंट से पहले खेले गए एक वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया ने पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज़ को 26 रनों से हराया। कार्डिफ़ में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की जीत में भारती फुलमाली, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल ने अहम भूमिका निभाई।
India vs West Indies: भारती के बाद श्रेयंका ने बरपाया कहर, भारत ने वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया
खबर विस्तार : -

India vs West Indies Womens T20 world Cup Warm up 2026: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत ने वॉर्म-अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रनों से हराकर अपने मजबूत इरादे साफ कर दिए है। सोमवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने अपने तय ओवरों में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडज की टीम 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए भारती फूलमाली (Bharti Fulmali) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने शानदार प्रदर्शन किया।

India vs West Indies: भारती फुलमाली ने लगाई शानदार फिफ्टी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 5.2 ओवर में 59 रनों की साझेदारी की। मंधाना 39 जबकि शैफाली वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स (7) भी चलती बनी। टीम इंडिया 85 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। 

यहां से यास्तिका भाटिया ने भारती फुलमाली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 61 रन जोड़कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। यास्तिका ने 26 गेंदों में 36 रन (6 चौके) की पारी खेली, जबकि भारती 40 गेंदों में 56 रन (7 बाउंड्री) बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी टीम के लिए एफी फ्लेचर ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए, जबकि करिश्मा रामहरक, आलिया एलीन और डिएंड्रा डॉटिन ने एक-एक विकेट लिया।

IND W vs WI W: श्रेयंका ने बरपाया कहर

जवाब में, वेस्टइंडीज की टीम अपने तय ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ़ 153 रन ही बना सकी। ओपनिंग करते हुए, डॉटिन ने शेमेन कैंपबेल के साथ 9 ओवर में 63 रनों की साझेदारी की। कैंपबेल 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डॉटिन ने 44 गेंदों में 49 रन बनाए; उनकी इस पारी में आठ चौके शामिल थे। 

इसके अलावा, आलिया एलीन ने 13 रन बनाए, जबकि जनिलेया ग्लासगो और शनीशा हेक्टर ने टीम के कुल स्कोर में 19-19 रन जोड़े। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil ) ने 36 रन देकर 4 विकेट लिए और राधा यादव ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। भारतीय टीम अपना अगला वॉर्म-अप मैच 10 जून को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में मेज़बान इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ेंः-IND A vs SL A: श्रीलंका में भी वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर मारी बाउंड्री, 12 गेंदों में बनाए इतने रन
 

अन्य प्रमुख खबरें