BAN vs AUS: बांग्लादेश ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखी 285 रनों की चुनौती, हुसैन ने खेली तूफानी पारी

खबर सार :-
Bangladesh Vs Australia Live Score, 1st ODI: मोसद्देक हुसैन के नाबाद 86 और तंजीद हसन तमीम के 54 रनों की मदद से बांग्लादेश ने मंगलवार, 9 जून को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 284 रन बनाए।
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखी 285 रनों की चुनौती, हुसैन ने खेली तूफानी पारी
खबर विस्तार : -

BAN vs AUS 1st ODI: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लेदश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 285 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम के लिए हुसैन-शांतो और तमीम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट झटके।

BAN vs AUS 1st ODI : तमीम-शांतो ने जड़े पचासे

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।  पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लेदेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ही ओवर में सैफ हसन का विकेट गंवा दिया। यहां से तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांतो ने पारी को संभाला और 91 गेंदों में 96 रनों की सझेदारी की। इस दौरान तमीम  तमीम ने 44 गेंदों में 54 रन बनाए। जबकि नजमुल हुसैन शांतो ने 86 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली।

Bangladesh vs Australia 1st ODI : मोसाद्देक हुसैन ने खेली तूफानी पारी

इसके अलावा अंत में  मोसाद्देक हुसैन ने 70 गेंदों में नाबाद 86 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। मोसाद्देक हुसैन  के टॉप स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट, लियाम स्कॉट और मैट रैनशॉ ने 2-2 विकेट और जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट हासिल किया। 

BAN vs AUS 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

ये भी पढ़ेंः- India vs West Indies: भारती के बाद श्रेयंका ने बरपाया कहर, भारत ने वार्म-अप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया
 

अन्य प्रमुख खबरें